भारत
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी के लिए जारी किया घोषणापत्र, बोले- 'खारिज हो सकता है पर्चा'
jantaserishta.com
25 April 2024 3:45 PM IST

x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से पार्टी प्रत्याशी अजय राय ने शहर के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अजय राय ने खुद का पर्चा खारिज होने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि हर तरीके की चीजें चल रही हैं, ये कुछ भी कर सकते हैं। पर्चा भी खारिज करा सकते हैं, जेल भिजवा सकते हैं, कोई भी कार्रवाई करा सकते हैं। किसी भी साजिश में फंसा सकते हैं। हम लोग सतर्क हैं।
उन्होंने आगे कहा कि काशी की जनता से अपील करना चाहूंगा कि जल्द से जल्द यहां के सांसद पीएम मोदी से छुटकारा पाइए। पीएम मोदी यहां के लोगों का वोट लेकर खुद को बड़ा करना चाहते हैं। पूरा कल-कारखाना गुजरात जा रहा है, वाराणसी को कुछ नहीं मिलने वाला है।
अजय राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन की रैली जल्द ही होने वाली है। पीएम मोदी अभी से वाराणसी में गली-गली घूम रहे हैं। वो परेशान नजर आ रहे हैं। जल्द ही अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। हम अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं।
Tagsअजय रायवाराणसीउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षकांग्रेसAjay RaiVaranasiUttar Pradesh Congress PresidentCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





