
यूपी। अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर जारी विवाद के बीच यूपी कांग्रेस नेताओं एक प्रतिनिधिमंडल आज राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकला है, लेकिन इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया है.
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय करेंगे और इसमें पार्टी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल होंगे.
कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बाराबंकी के पूर्व सांसद एस.पी. गौतम, विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और बाराबंकी की पूर्व विधायक मीता गौतम भी मौजूद रहेंगी. पार्टी ने प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है. इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया. पार्टी ने देर रात एक बयान में इसकी पुष्टि की है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं को अयोध्या में दर्शन करने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा नजरबंद किया जा रहा है।
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) June 30, 2026
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता नजरबंद किए जा रहे हैं। pic.twitter.com/GSmK9fsRci





