
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच उन्होंने सफाई दी है। अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं फिर कहूंगा भाजपा के लोग भ्रम में नहीं रहें, काशी में लड़ाई चौकस होगी और चौचक होगी।
वीडियो बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाह फैला रही है, उसका खंडन करता हूं। भाजपा के लोग लगातार भ्रम पैदा कर रहे हैं। मैं संगठन के कार्य से मथुरा जा रहा हूं। भाजपा पूरी तरीके से अफवाह फैला रही है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहले भाजपा में थे। वह तीन बार इसी पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।
Tagsउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षअजय रायबीजेपीउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Congress PresidentAjay RaiBJPUttar Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





