भारत

AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल की बड़ी अपील, बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दें मुस्लिम समुदाय के लोग, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
4 July 2022 5:17 PM IST
AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल की बड़ी अपील, बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दें मुस्लिम समुदाय के लोग, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गुवाहाटी: असम के नेता और जमीयत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दें। अजमल ने कहा कि गाय को हिंदू समूदाय के लोग पूजते हैं और मां के समान मानते हैं। मुस्लिमों से अपील करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा, 'भारत अलग-अलग आस्था रखने वाले लोगों का देश है। इस देश में बहुसंख्यक लोग सनातनी हैं। हिंदू समुदाय के लोग गायों की पूजा करते हैं। ज्यादातर लोग गाय को मां मानते हैं। गाय के साथ हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए उसकी कुर्बानी देने से बचें।'

उन्होंने कहा कि सामर्थ्य रखने वाले मुस्लिमों की जिम्मेदारी है कि वे कुर्बानी दें। इसमें ऊंट, बकरी और भेड़ों को शामिल कर सकते हैं। अपनी अपील के दौरान ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि 2008 में देवबंद की ओर से भी ऐसी ही अपील की गई थी। उन्होंने कहा, 'हम आप लोगों से अपील करते हैं कि वे गाय की कुर्बानी देने से बचें ताकि हिंदू समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत न हों।' बता दें कि असम ने गोहत्या, गोतस्करी के खिलाफ कानून भी बनाया है। ऐसे में बदरुद्दीन अजमल की अपील किसी भी विवाद से बचने के लिए अहम हो जाती है।
असम विधानसभा में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के कुल 13 विधायक हैं और वह प्रमुख विपक्षी दल माना जाता है। खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को जोड़कर देखा जाता रहा है। हालांकि भाजपा अजमल पर हमला बोलती रही है और उन पर बांग्लादेशियों को बसाने में मदद करने का आरोप लगाती रही है। बदरुद्दीन अजमल असम के धुबरी से लोकसभा के सांसद भी हैं, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story