भारत

Airtel के कर्मचारी को बनाया गया निशाना, 14 लाख की लूट, गोली भी मारी

jantaserishta.com
3 Aug 2024 4:16 PM IST
Airtel के कर्मचारी को बनाया गया निशाना, 14 लाख की लूट, गोली भी मारी
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी.
गया: गया जिले के शेरघाटी इलाके में एयरटेल के कर्मचारी से 14 लाख की लूट को अंजाम दिया गया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। और फिर फरार हो गए। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेरघाटी के नई बाजार बाइपास रोड की घटना की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और फरार बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की गई है।
जानकारी के मुताबिक एयरटेल कर्मी पैसा लेकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान ऑफिस से निकलते ही बाइकसवार बदमाशों ने कैश छीनने की कोशिश की। जिसका कर्मी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाश कैश लेकर फरार हो गए। वहीं गोली चलने से घायल कर्मी को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराय गया है। पुलिस पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों के गिरफ्तारी में लगी है।
आपको बता दें कुछ दिन पहले शेरघाटी कोर्ट के बाहर पेशी पर आए एक अपराधी पर फायरिंग की गई थी। जिसमें सिपाही समेत गैंगस्टर भी घायल हुआ था। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story