भारत

पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक, मची खलबली

jantaserishta.com
2 March 2026 8:02 AM IST
पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक, मची खलबली
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं. मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से अफगान क्षेत्र में किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई.

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया.
बयान में कहा गया है कि इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने काबुल, बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में बीती रात और आज हवाई हमले किए थे.
तालिबान ने अपने बयान में कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन या किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई दोबारा की गई, तो उस पर कड़ा और जवाबी एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
अल-जजीरा की एक खबर के मुताबिक, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. तालिबान सरकार का कहना है कि उसकी फोर्सेज ने पाकिस्तानी विमानों पर फायरिंग की. दोनों देशों के बीच चल रहा टकराव लगातार चौथे दिन में पहुंच गया है. तालिबान के मुताबिक, रविवार सुबह पाकिस्तानी जेट अफगान हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए, जिसके बाद एंटी-एयरक्राफ्ट और मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर जवाबी कार्रवाई की गई.
तालिबान ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी विमानों ने बगराम एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमले को नाकाम कर दिया गया. बगराम वही पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डा है, जिसमें पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा दिलचस्पी जताई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story