भारत

एयरपोर्ट का VIDEO: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, इमरजेंसी स्लाइडर से निकाले गए यात्री

jantaserishta.com
5 May 2026 8:14 PM IST
एयरपोर्ट का VIDEO: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, इमरजेंसी स्लाइडर से निकाले गए यात्री
x
पढ़ें पूरी खबर.
चंडीगढ़: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई. इंडिगो की हैदराबाद से आई फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई. एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट 6E-108 लैंडिंग के बाद रनवे पर खड़ी थी, तभी एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इमरजेंसी निकासी (इवैक्यूएशन) शुरू कर दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल तक पहुंचाया गया.
घटना के दौरान विमान के केबिन में धुआं भर गया था, जिससे यात्रियों को घबराहट होने लगी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री रनवे पर उतरते दिखाई दिए. एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और विमान की दोबारा उड़ान से पहले पूरी जांच की जाएगी.
इस बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के 2026 के नए नियमों के अनुसार, फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने की अनुमति केवल कैरी-ऑन सामान में ही होती है. यात्रियों को फ्लाइट में फोन और अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग करने की अनुमति नहीं है.
DGCA के नियमों में यह भी कहा गया है कि पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरी जैसी चीजो को फ्लाइट में ऊपर बने कंपार्टमेंट में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि ऐसी जगहों पर आग लगने पर उसे पहचानना और बुझाना ज्यादा मुश्किल होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story