भारत
हवाई जहाज के टॉयलेट में सिगरेट पीने वाली महिला को पुलिस ने भेजा जेल, कही ये बात
jantaserishta.com
18 Feb 2023 8:28 AM IST

x
DEMO PIC
वह शाहरुख खान से मिलने के लिए गई थी।
रांची (आईएएनएस)| मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो के विमान के शौचालय में सिगरेट पीते हुए जमशेदपुर निवासी ऐश्वर्या राय नामक महिला को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। गुरुवार को विमान के रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के उपरांत महिला को इंडिगो के कर्मियों द्वारा एयरपोर्ट थाना रांची को सुपुर्द किया गया था। इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक के आवेदन के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जमशेदपुर निवासी आरोपी युवती मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को धूल झोंककर माचिस और सिगरेट के साथ जहाज में सफर कर रही थी। ऐश्वर्या को इंडिगो के कर्मचारियों ने उसे उस समय पकड़ा जब वह फ्लाइट के बाथरूम में सिगरेट पी रही थी। सिगरेट की गंध मिलने के बाद इंडिगो की महिला कर्मचारियों ने ऐश्वर्या की तलाशी ली तो उसके पास से सिगरेट और माचिस की डिबिया बरामद की गई। फ्लाइट ने जब रांची एयरपोर्ट पर लैंड किया तब इंडिगो कर्मियों ने सीआईएसफ को पूरे मामले की जानकारी दी। सीआईएसएफ ने ऐश्वर्या को पकड़ कर राँची के एयरपोर्ट थाने पुलिस को सौप दिया। ऐश्वर्या खुद को ब्लॉगर बताती है। उसने दावा किया है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था। उसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी।
Tagsमुंबईरांचीशौचालयसिगरेटएयरपोर्ट थाना पुलिसइंडिगोMumbaiRanchiToiletCigaretteAirport Police StationIndigo
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





