भारत

कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कीं, विदेश की ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत में दिखा

Nil dhankar
25 Nov 2025 7:51 AM IST
कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कीं, विदेश की ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत में दिखा
x

दिल्ली। इथियोपिया के हैली गब्बिन ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद उठी राख का विशाल बादल 25,000-45,000 फीट की ऊंचाई पर भारत तक पहुंच गया है, जिससे दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में इसका असर दिखने लगा है.

राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया और जहरीला स्मॉग छा गया है. आनंद विहार, एम्स और सफदरजंग के आसपास दृश्यता कम हो गई है. ज्वालामुखी राख के कारण अकासा एयर, इंडिगो और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले गए हैं, कुछ उड़ानें रद्द भी हुई हैं.

DGCA ने एयरलाइंस को चेतावनी जारी कर राख वाले क्षेत्रों और ऊंचाइयों से दूर उड़ान भरने, रूट बदलने और इंजनों की जांच करने को कहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, सतह पर हवा की गुणवत्ता पर ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन ऊंचाई पर उड़ानों पर इसका खतरा बना रहेगा.

इसे भी पढ़े

आनंद विहार के ताज़ा विज़ुअल्स में पूरा इलाका घने, ज़हरीले स्मॉग की चपेट में दिख रहा है. हवा में धुंध की मोटी परत छाई है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है. लोगों की आवाजाही प्रभावित है और वातावरण में जलन साफ महसूस हो रही है.

Next Story