भारत

Air Vistara फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 146 यात्री

jantaserishta.com
17 Feb 2022 11:40 AM IST
Air Vistara फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 146 यात्री
x

नई दिल्ली: अमृतसर जा रही Air Vistara की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. उस वक्त विमान में 146 यात्री मौजूद थे. यह आपातकालीन लैंडिंग गुरुवार सुबह हुई है, बताया जा रहा है कि Air Vistara की फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी आई थी. इस विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी, यहीं इसकी इमरजेंसी लैंडिंग भी हुई है.

जानकारी मिली है कि फ्लाइट के उड़ने के बाद पायलट को इसमें कोई दिक्कत महसूस हुई थी. इसके बाद पायलट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात की. फिर इमरजेंसी अलार्म भी बजाया गया, जिससे पुलिस, फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर आ गईं. बाद में Air Vistara के प्लेन को IGI के टर्मिनल 2 के 28वें नंबर के रनवे पर उतारा गया.
सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया है कि उनको गुरुवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बारे में जानकारी मिली थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story