भारत
Delhi: दिल्ली में नहीं थम रहा वायु प्रदूषण, 361 दर्ज किया गया औसत एक्यूआई
jantaserishta.com
3 Nov 2024 10:16 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सुबह 6.30 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 रहा। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 6.30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 193, गुरुग्राम में 255, गाजियाबाद में 310, ग्रेटर नोएडा में 249 और नोएडा में 300 एक्यूआई मापा गया।
दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर बना हुआ है। जिसमें नेहरू नगर में सबसे अधिक 431, आनंद विहार में 424, और रोहिणी में 402 एक्यूआई बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली के 30 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है। जिसमें अलीपुर में 369, अशोक विहार में 399, आया नगर में 369, बवाना में 382, बुराड़ी क्रॉसिंग में 384, मथुरा रोड में 354, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 368, द्वारका सेक्टर 8 में 381, आईजीआई एयरपोर्ट में 346, आईटीओ में 354 और जहांगीरपुरी में 390 एक्यूआई है।
इनके अलावा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 318, लोधी रोड में 328, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 363, मंदिर मार्ग में 372, मुंडका में 387, नजफगढ़ में 369, नरेला में 356, न्यू मोती बाग में 346, नॉर्थ कैंपस डीयू में 377, एनएसआईटी द्वारका में 363, ओखला फेस 2 में 362, पटपड़गंज में 382, पंजाबी बाग में 394, पूसा में 353, आरके पुरम में 381, शादीपुर में 364, सिरी फोर्ट में 358, विवेक विहार में 392 और वजीरपुर में 393 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वहीं, दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई का स्तर 200 से 300 के बीच में बना हुआ है। जिसमें, चांदनी चौक में 283, डीटीयू में 232, दिलशाद गार्डन में 391 और श्री अरविंदो मार्ग में 266 एक्यूआई दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





