भारत

वायु प्रदूषण सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है: कांग्रेस सांसद

jantaserishta.com
18 Dec 2022 11:36 AM IST
वायु प्रदूषण सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है: कांग्रेस सांसद
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम में कांग्रेस के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पूर्वोत्तर में खासकर गुवाहाटी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर अपनी चिंता व्यक्त की है। इस वायु प्रदूषण पर बात करते हुए सांसद ने कहा है, हमें इस वास्तविकता के प्रति जागना चाहिए कि वायु प्रदूषण केवल दिल्ली की समस्या नहीं है।
गुवाहाटी में बढ़ते वायुप्रदूण पर बोरदोलोई ने असम सरकार से समस्या पर तत्काल ध्यान देने और निगरानी में सुधार करने का आग्रह किया है।
सांसद ने कहा, "जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण पर तत्काल काम करने की आवश्यकता है।"
उन्होंने राज्य सरकार को वाहनों के लिए ईंधन दक्षता मानकों को बढ़ाने, डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और खाना पकाने के लिए एलपीजी के उपयोग में तेजी लाने का सुझाव दिया है।
इससे पहले कांग्रेस सांसद इस मुद्दे को संसद में भी उठा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story