
x
DEMO PIC
पटना (आईएएनएस)| बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखी गई है, जिससे भागलपुर देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। मंगलवार को, भागलपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया, इसके बाद कटिहार (221), बेतिया (219), बेगूसराय (218), सहरसा (216), मुजफ्फरपुर (181) और पटना (176) का स्थान रहा।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।
हालांकि, बुधवार सुबह स्थिति में सुधार हुआ। अधिकांश शहरों में एक्यूआई 200 अंक से नीचे गिर गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाले धुएं और जहरीली गैसें और बड़ी संख्या में सड़कों और इमारतों के निर्माण के चलते वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़वायु प्रदूषणबढ़ा वायु प्रदूषणBiharBihar Newsair pollutionincreased air pollution
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





