भारत

विमान यात्री ने की खून की उल्टियां, मौत

Nilmani Pal
22 Aug 2023 2:24 AM GMT
विमान यात्री ने की खून की उल्टियां, मौत
x
किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था

मुंबई। Indigo के विमान से मुंबई-रांची का सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई, जिसके चलते विमान को नागपुर के बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। अधिकारियों ने बताया है कि अस्पताल में यात्री की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक पहले ही किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहा था।

डी तिवारी नाम के यात्री इंडिगो विमान में मुंबई से राची जा रहे थे। खबर है कि रात 8 बजे उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। तबियत बिगड़ते देख पायलट ने नागपुर में लैंडिंग की तैयारी की। यहां से यात्री को नागपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में इंडिगो की तरफ से बयान जारी किया गया है।

एयरलाइन्स ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5093 को नागपुर ले जाया गया था। यहां यात्री को उपचार के लिए प्लेन से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से यात्री की जान नहीं बच सकी। उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। पीटीआई भाषा के अनुसार, यहां केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम एजाज शामी ने कहा कि 62 वर्षीय यात्री किडनी और तपेदिक की बीमारी से पीड़ित था।

Next Story