भारत

एयर मार्शल संदीप सिंह नए उप प्रमुख, वीआर चौधरी 30 सितंबर को संभालेंगे एयर चीफ का पद

Deepa Sahu
24 Sept 2021 11:30 PM IST
एयर मार्शल संदीप सिंह नए उप प्रमुख, वीआर चौधरी 30 सितंबर को संभालेंगे एयर चीफ का पद
x
एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।

एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लेंगे। चौधरी 30 सितंबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें हाल ही में पदोन्नत कर नया वायुसेना प्रमुख बनाया गया है।

एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के लिए इंटीग्रेटेड रक्षा स्टाफ का नया प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह एयर मार्शल अमित देव को पश्चिमी वायु कमान के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अभी पूर्वी वायु कमान के प्रमुख हैं।
एयर मार्शल संदीप सिंह को 22 दिसंबर, 1983 को एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। उनके पास 4,150 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का अनुभव है। वह Su-30 MkI, Mig-29 और Mig-21 विमान उड़ाने में सक्षम हैं। वह मिग-21 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर और वायु सेना टेस्ट पायलट स्कूल में प्रशिक्षक रह चुके हैं।
केंद्र सरकार ने 21 सितंबर को एयर मार्शल वीआर चौधरी को देश का अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला किया था। चौधरी वर्तमान में उप वायुसेना प्रमुख हैं। मौजूदा वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। उनके बाद चौधरी इस पद को संभालेंगे।
Next Story