भारत

एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद ने एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में पदभार ग्रहण किया

jantaserishta.com
1 Jun 2023 2:19 PM IST
एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद ने एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन के रूप में पदभार ग्रहण किया
x

नई दिल्ली: एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, विशिष्‍ट सेवा मेडल ने 01 जून, 2023 को एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्‍ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल को 13 जून, 1987 को भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक शाखा में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्‍होंने सिंगापुर एविएशन एकेडमी से कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और एरिया कंट्रोल कोर्स से हायर एयर कमांड कोर्स किया है।

अपने 36 वर्षों से अधिक के करियर में एयर मार्शल विभिन्‍न फील्‍ड तथा स्‍टाफ नियुक्तियों पर रहे हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वह वायुसेना मुख्‍यालय, नई दिल्‍ली में महानिदेशक (प्रशासन) पद पर थे।
उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति ने जनवरी, 2022 में उन्‍हें विशिष्‍ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story