भारत

एअर इंडिया ने शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
1 April 2022 10:57 AM IST
एअर इंडिया ने शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसा, फिर जो हुआ...
x

नई दिल्ली: एयर इंडिया के विमान में एक जैन परिवार को शाकाहारी खाने के बजाय मांसाहारी खाना परोस दिया गया जिसकी शिकायत किए जाने के बाद चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी गई. सरकारी अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी है.

अधिकारियों के मुताबिक घटना 25 मार्च की है जहां टोक्यो से दिल्ली आ रहे विमान में जैन धर्म के अनुयायी एक यात्री ने खुद के लिए शाकाहारी भोजन परोसने को कहा था लेकिन चालक दल के दो सदस्यों ने गलती से उस यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया. बताया जा रहा है भोजन में मछली परोसी गई थी जिसकी गंध से शख्स को अहसास हुआ कि उसे मसाहारी भोजन परोसा गया है.
अधिकारियों ने कहा कि जब यात्री को पता चला कि उसे गलत भोजन परोसा गया है तो उसने चालक दल के सदस्यों से शिकायत की. आरोप है कि पूछे जाने के बावजूद चालक दल ने यात्री को नहीं बताया कि उसे मांसाहारी खाना परोसा गया है. जिसके बाद मामले की शिकायत की गई. बताया जा रहा है शख्स ने इसकी वीडियो भी बनाई थी जिसको डिलीट किये जाने का दबाव भी चालक दल के यात्रियों ने किया था. हालांकि अब एयरलाइन ने चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story