भारत

एयर इंडिया स्टॉकहोम से यात्रियों को वापस लाने की तैयारी में

jantaserishta.com
23 Feb 2023 3:16 PM IST
एयर इंडिया स्टॉकहोम से यात्रियों को वापस लाने की तैयारी में
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एयर इंडिया ने नेवार्क-दिल्ली उड़ान के यात्रियों और चालक दल को स्टॉकहोम से वापस लाने के लिए एक नए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। फ्लाइट के इंजन में तेल लीक होने के चलते स्टॉकहोम डायवर्ट कर दिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, एक बी777 गुरुवार को दोपहर 2 बजे मुंबई से स्टॉकहोम के लिए उड़ान भरेगा और रात 11 बजे स्टॉकहोम पहुंचेगा। यात्रियों के साथ उड़ान शुक्रवार को 1 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
फ्लाइट एएआई106, बोइंग 777-300 ईआर विमान ने बुधवार को स्वीडिश राजधानी में आपातकालीन लैंडिंग की। इसमें 284 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।
एयर इंडिया ने सभी यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक जमीनी निरीक्षण के दौरान विमान के इंजन दो के ड्रेन मास्ट से तेल निकलता देखा गया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में तकनीकी खराबी की कुल 1,090 घटनाएं दर्ज की गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story