भारत

एअर इंडिया प्लेन क्रैश, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक थे सवार

jantaserishta.com
12 Jun 2025 3:35 PM IST
एअर इंडिया प्लेन क्रैश, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक थे सवार
x
देखें वीडियो.
ahmedabad plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश कर गया, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त विमान में करीब 242 लोग सवार बताए जा रहे हैं. इस बीच अब विमान हादसे को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ गई है, जिसमें सबसे अहम जानकारी ये भी है कि विमान के पायलट की ओर से क्रैश से ठीक पहले करीबी एटीसी को सिग्नल भेजा गया था, जो कि खतरे का अंदेशा बता रहा था और इसी के कुछ पल के बाद विमान क्रैश कर गया.
डीजीसीए की ओर से विमान हादसे के बाद विस्तार से जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान B787 जो कि अहमदाबाद से गैटविक (AI-171) जा रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश कर गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल हैं. इस एयरक्राफ्ट को कैप्टन सुमित साभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. सुमित साभरवाल को 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था, जबकि क्लाइव का अनुभव 1100 फ्लाइट आवर का था.
सबसे अहम जानकारी जो दी गई है, वो ये है कि अहमदाबाद एअरपोर्ट के रनवे 23 से इस विमान ने दोपहर 1.39 पर उड़ान भरी थी. उड़ान भरते ही इसने करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन इसके बाद विमान की ओर से एटीसी को कोई सिग्नल नहीं दिया गया. उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही विमान एअरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया.
क्या होती है MAYDAY Call?
किसी भी फ्लाइट में 'मेडे कॉल' (Mayday Call) एक इमरजेंसी मैसेज होता है, जो पायलट उस वक्त देता है जब विमान किसी गंभीर संकट में हो और यात्रियों या क्रू की जान को खतरा हो. जैसे कि विमान का इंजन फेल होना, विमान में आग लगना, हवा में टकराव का खतरा, या हाईजैक जैसी स्थिति बन जाए. इस कॉल के ज़रिए कोई भी पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और नज़दीकी विमानों को अलर्ट करता है कि प्लेन को तुरंत मदद की ज़रूरत है. इसे प्लेन के रेडियो पर तीन बार बोला जाता है—"Mayday, Mayday, Mayday" ताकि साफ हो जाए कि यह मज़ाक नहीं बल्कि असली संकट है.
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही Mayday Call दिया जाता है कंट्रोल रूम उस विमान को प्राथमिकता देता है और सभी संसाधनों को उसकी मदद में लगा देता है, जैसे इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत, रनवे खाली कराना, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तैयार रखना. ‘मेडे’ शब्द फ्रेंच के "m’aider" से आया है, जिसका मतलब होता है मेरी मदद करो. ध्यान देने वाली बात ये है कि यदि हालात बहुत ज्यादा गंभीर न हो लेकिन चिंता की हो, तब पायलट पैन-पैन (Pan-Pan) कॉल करता है, जो 'मेडे' से कम गंभीर मानी जाती है.
एयर इंडिया ने कहा, "अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है..."
एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null