भारत
एयर इंडिया के यात्री ने फ्लाइट में क्रू मेंबर से की मारपीट
jantaserishta.com
30 May 2023 5:55 PM IST

x
गाली-गलौज भी की.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और उनमें से एक सदस्य पर हमला भी किया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 29 मई की है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 29 मई को फ्लाइट एआई882 में एक यात्री ने उपद्रवी व्यवहार किया।
प्रवक्ता ने कहा, उक्त यात्री ने चालक (क्रू ) दल के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और फिर उनमें से एक पर शारीरिक हमला किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने पर यात्री ने आक्रामक व्यवहार जारी रखा। प्रवक्ता ने कहा कि यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया है। हमने इस घटना की सूचना नियामक को भी दे दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





