भारत

मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की उड़ान में कई घंटे की देरी, यात्री परेशान

jantaserishta.com
8 Nov 2025 12:00 PM IST
मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की उड़ान में कई घंटे की देरी, यात्री परेशान
x
मुंबई: मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है, जिससे उड़ान में करीब 8 घंटे की देरी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई129) को सुबह करीब 6:30 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट अभी भी मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी है। यह भी जानकारी सामने आई कि सभी यात्री फ्लाइट में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बैठे रहे और फिर अनाउंसमेंट की गई कि कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते उन्हें फ्लाइट से उतरना होगा। करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया। इसके बाद, उनके हैंडबैग की दोबारा से जांच की गई।
इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि दोपहर एक बजे उनकी फ्लाइट टेकऑफ करेगी। हालांकि, एयर इंडिया की वेबसाइट पर फ्लाइट (एआई129) का शेड्यूल चेक करने पर इसके टेकऑफ का समय दोपहर दो बजे का दिखाया गया है।
फिलहाल, फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी पर कहा है कि उसने स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया है।
देश के सबसे व्यस्त दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे 800 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हो गईं और 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
एएआई ने शुक्रवार देर रात एक बयान में यात्रियों और एयरलाइनों को हुई असुविधा के लिए 'खेद' जताया। इस असुविधा पर एयर इंडिया ने भी खेद जताया। एयर इंडिया ने आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम के बाद यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसमें एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे फ्लाइट में देरी हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story