भारत
मंगोलिया में एयर इंडिया फ्लाइट एआई-174 की आपात लैंडिंग, भारतीय दूतावास ने लिया तुरंत एक्शन
jantaserishta.com
4 Nov 2025 3:29 PM IST

x
नई दिल्ली: सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-174 को मंगोलिया के उलानबटार इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियाती लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान में सवार 228 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास ने तुरंत कार्रवाई की और मंगोलियाई अधिकारियों के साथ मिलकर इमिग्रेशन, होटल और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और मंगलवार शाम तक रिकवरी विमान के साथ भारत लौट आएंगे।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट 2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुई थी और कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचने वाली थी। उड़ान के 11 घंटे बाद, प्रशांत महासागर के ऊपर क्रू को तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। पायलट ने तुरंत निकटतम उपयुक्त एयरपोर्ट, उलानबटोर का चयन किया, जहां सोमवार को शाम 7:59 बजे (स्थानीय समय) विमान सुरक्षित उतरा।
मंगोलिया में भारतीय दूतावास ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया, "3 नवंबर 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 174 ने शाम करीब 7:59 बजे उलानबटोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियाती लैंडिंग की। लैंडिंग से एक घंटा पहले सूचना मिलने पर दूतावास की टीम तुरंत एयरपोर्ट पहुंची।"
दूतावास ने बताया, "कांसुलर टीम ने मंगोलियाई अधिकारियों के साथ इमिग्रेशन, वीजा, ट्रांसपोर्टेशन और होटल व्यवस्था सुनिश्चित की। यात्रियों का ख्याल रखा जा रहा है। एयर इंडिया ने बताया कि रिकवरी एयरक्राफ्ट आज शाम तक पहुंचेगा और यात्री रात में ही भारत लौट आएंगे। दूतावास हर संभव मदद दे रहा है।" इससे पहले, अक्टूबर में एयर इंडिया की मुंबई से अमेरिका के न्यूजर्सी के शहर न्युवार्क जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था।
एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया, "22 अक्टूबर को मुंबई से न्युवार्क जाने वाले विमान एआई191 के चालक दल को एक संदिग्ध तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को मुंबई वापस लौटना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से मुंबई वापस आ गया, जिसका आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है।"
Tagsमंगोलियाएयर इंडिया फ्लाइटएयर इंडिया फ्लाइट आपात लैंडिंगMongoliaAir India flightAir India flight emergency landing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





