भारत

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के इंजन में लगी आग, VIDEO

jantaserishta.com
19 May 2024 10:37 AM IST
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के इंजन में लगी आग, VIDEO
x
बड़ा हादसा टला.
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन में शनिवार रात उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लगने के कारण बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया।
विमान बेंगलुरु से कोच्चि जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों ने इंजन में आग लगने के बारे में एटीसी को सूचना दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, "बेंगलुरु-कोच्चि फ्लाइट के उड़ान भरते ही दाहिने इंजन से आग की लपटे निकलती देखी गईं। इसके बाद विमान को वापस उतारने का फैसला किया गया और शनिवार रात विमान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। ग्राउंड सर्विसेज ने भी आग की सूचना दी थी। विमान को खाली कराया गया।"
उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया और किसी को चोट नहीं आई है। एयरलाइंस यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि नियामक के साथ मिलकर घटना की पूरी जांच की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story