भारत
एयर इंडिया एक्सप्रेस को 50 से ज्यादा फ्लाइट करनी पड़ी कैंसल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
jantaserishta.com
8 May 2024 10:42 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अगर आप आज हवाई सफर करने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है.
नई दिल्ली: अगर आप आज हवाई सफर करने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस को अपनी 78 फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी है.
दरअसल एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी (Mass Sick Leave) पर चले गए हैं, जिस कारण कंपनी को यह कदम उठा पड़ा है. खबर है कि एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय होने वाला है. जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं. दोनों एयरलाइंस के पायलट और केबिन क्रू को लग रहा है कि उनकी जॉब खतरे में है.
मंगलवार रात से इस विरोध ने बड़ा रूप ले लिया है. जिसके कारण एयरलाइंस को 78 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी है. इनमें से सबसे ज्यादा फ्लाइटें मिडल ईस्ट और गल्फ देशों के लिए हैं.
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमारे सीनियर केबिन क्रू के एक वर्ग ने कल रात से आखिरी मिनट में बीमार होने की सूचना दी है, जिसके कारण उड़ान में देरी हुई और कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं. हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रूम मेंबर्स से बात कर रहे हैं. वहीं हमारी टीमें यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए तेजी से काम कर रही हैं.’
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





