भारत

दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

jantaserishta.com
19 Feb 2023 2:51 PM IST
दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
x

फाइल फोटो

तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| दुबई से तिरुवनंतपुरम आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान (फ्लाइट नंबर आईएक्स540) के नोज व्हील में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी 156 यात्री सुरक्षित हैं।
पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर अनुरोध किया। जिसके बाद एयर इंडिया के विमान ने सुबह 5.40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। 'इमरजेंसी' की घोषणा के चलते एयरपोर्ट पर सारे इंतजाम किए गए।
एयरपोर्ट के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे को साफ कर दिया गया और विमान आसानी से एयरपोर्ट पर उतर गया।
एयरपोर्ट के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना के कारण किसी भी उड़ान का मार्ग नहीं बदला गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशक घटना की जांच करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story