भारत

Air India BREAKING: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

jantaserishta.com
4 Jan 2023 3:19 PM IST
Air India BREAKING: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. यह फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी. DGCA सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 (दिल्ली-पेरिस) को वापस बुलाया गया था.
अभी इस समय फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई है. विमान में कुल 231 यात्री मौजूद थे.
बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप इशू आया था. इसी वजह से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई. जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी विमान में फ्लैप एक अहम हिस्सा होता है. इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता है. अगर इनमें तकनीकी खराबी आए तो लैंडिंग एयरस्पीड ज्यादा हो जाती है. अब एयर इंडिया के विमान में फ्लैप की वजह से क्या दिक्कत आई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story