भारत
फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
jantaserishta.com
4 May 2025 6:11 PM IST

x
शराब के नशे में था.
नई दिल्ली: दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के यात्री पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। मामला शुक्रवार का है। शुक्रवार दोपहर इंडिगो फ्लाइट के शिरडी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्री ने फ्लाइट के टॉयलेट के पास एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ। अधिकारी ने बताया कि यात्री की इस हरकत से परेशान होकर एयर होस्टेस ने अपने क्रू मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद क्रू मैनेजर ने फ्लाइट के शिरडी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।
उसे राहाता पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। उसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसने शराब पी रखी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को राहाता पुलिस ने नोटिस भेजा है। फ्लाइट में एयरहॉस्टेस के साथ छेड़छाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





