भारत

शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने ली एयर होस्टेस की जान, हो गया मामले का खुलासा

jantaserishta.com
14 March 2023 11:24 AM IST
शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने ली एयर होस्टेस की जान, हो गया मामले का खुलासा
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| शादी न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर ब्वॉयफ्रेंड ने एयरहोस्टेस की जान ले ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। घटना 11 मार्च को हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले और प्यार हो गया। पुलिस ने बताया,'' तीन महीने से एयर होस्टेस अर्चना ब्वॉयफ्रेंड आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी।
दुबई से बेंगलुरु आई एयर होस्टेस अर्चना से शादी को लेकर युवक की काफी बहस हुई। शादी न करने पर अर्चना ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी आदेश इससे नाराज हो गया और अपॉर्टमेंट से धक्का दे दिया। इससे अर्चना की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि अर्चना की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके के पिता को फोन किया और कहा था कि उनकी बेटी नशे की हालत में इमारत से गिर गई है। उसने पुलिस को भी फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मृतका के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने उसे इमारत से धक्का देकर मार डाला।
यह घटना कोरमंगला इलाके में रेणुका रेजिडेंसी के परिसर में शुक्रवार आधी रात को हुई थी।
28 वर्षीय अर्चना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी और एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती थी। आरोपी आदेश केरल का रहने वाला है और बेंगलुरु में काम करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story