भारत

एयरफोर्स अधिकारी ने हेलीकॉप्टर से लगाई छलांग, खराब पैराशूट की वजह से मौत

Nilmani Pal
6 April 2025 8:02 AM IST
एयरफोर्स अधिकारी ने हेलीकॉप्टर से लगाई छलांग, खराब पैराशूट की वजह से मौत
x
पढ़े पूरी खबर

आगरा। भारतीय वायु सेना की आकाश स्काईडाइविंग टीम के एक पैरा जंप इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) की शनिवार को आगरा में "डेमो ड्रॉप" के दौरान लगी चोट के कारण मौत हो गई. इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है.

पुलिस के अनुसार, वारंट ऑफिसर रामकुमार तिवारी (41) ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका पैराशूट वक्त पर नहीं खुला, जिससे वे सीधे जमीन पर गिर गए. सूत्रों ने बताया कि अधिकारी की मौत सैन्य अस्पताल में हुई. सहायक पुलिस आयुक्त विनायक भोसले ने बताया, 'दोपहर करीब 12 बजे सैन्य अस्पताल से मौत की सूचना मिली. सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.'

वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आईएएफ की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम के एक पैरा जंप प्रशिक्षक की आज आगरा में डेमो ड्रॉप के दौरान लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई. वायुसेना इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है तथा दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है.' वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पहले गुजरात के जामनगर में एक फाइटर जेट के क्रैश होने से एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मृत्यु और अब आगरा में पैराशूट न खुलने से एक वायु सेना के अफसर की मृत्यु का समाचार बेहद दुखदायी है.”

उन्होंने आगे कहा, “सुरक्षा से समझौता प्राणघातक साबित होता है. इन मामलों में हर स्तर पर गुणवत्ता की गहन-गंभीर जांच हो, जिससे भविष्य में ऐसे दुर्घटनाओं का दोहराव न हो. श्रद्धाजंलि!”

Next Story