भारत
एयरफोर्स के इंजीनियर की हत्या, हमलावर ने सीने में फायर किया, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
29 March 2025 12:31 PM IST

x
है हाई सिक्योरिटी जोन.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शनिवार तड़के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली इलाके में हुई. अज्ञात हमलावर ने उनके सरकारी बंगले के लॉन की तरफ से आवाज देकर खिड़की खुलवाई और गोली चला दी.
सुबह करीब 3 बजे किसी ने उनके बंगले की तरफ से आवाज दी. जैसे ही एसएन मिश्रा ने खिड़की खोली, हमलावर ने सीधे सीने में गोली मार दी और फरार हो गया. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और तुरंत उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस का कहना है कि यह हत्या किसी रंजिश के कारण की गई हो सकती है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. एसएन मिश्रा की पत्नी और बेटे ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने आवाज देकर खिड़की खुलवाई और तुरंत गोली मार दी. उनका कहना है कि किसी दुश्मनी का शक नहीं था, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.
इस घटना पर SHO मनोज सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है.
Tagsप्रयागराजएयरफोर्स सिविल इंजीनियर हत्याक्राइम न्यूज़PrayagrajAir Force civil engineer murdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





