भारत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन का आयोजन

jantaserishta.com
22 July 2023 10:57 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन का आयोजन
x
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर 2023 को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक देश के विभिन्न भागों में वायु सेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष की वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि औपचारिक परेड वायु सेना स्टेशन बमरौली में आयोजित की जाएगी और वायु प्रदर्शन प्रयागराज में आयुध डिपो किले के करीब संगम क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। भारतीय वायु सेना के मुताबिक इस मनोरम परिवेश में उड़ान भरते हुए विमानों का प्रदर्शन इस कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना देगा।
इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायु सेना दिवस समारोह का वास्तव में 30 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के भोपाल में भोजताल झील के निकट एक वायु प्रदर्शनी के साथ एक सप्ताह से अधिक समय पूर्व शुभारंभ होगा।
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 1 वर्ष भारतीय वायु सेना प्रयागराज और भोपाल दोनों स्थलों पर अपने रोमांचक एरोबेटिक प्रदर्शनों के साथ स्थानीय लोगों का स्वागत करने और उन्हें रोमांचित करने के प्रति आशांवित हैं। वायु सेना दिवस परेड का पिछला संस्करण चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसमें फ्लाईपास्ट यहां की सुखना झील के ऊपर आयोजित किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story