भारत

Owaisi On CAA: AIMIM चीफ ओवैसी बोले- अब CAA को भी रद्द करे केंद्र सरकार, ये कानून धर्म के आधार पर बनाया गया

jantaserishta.com
29 Nov 2021 5:31 PM IST
Owaisi On CAA: AIMIM चीफ ओवैसी बोले- अब CAA को भी रद्द करे केंद्र सरकार, ये कानून धर्म के आधार पर बनाया गया
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस ले लिया। कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है। अब एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के डर से सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया। ऐसे में सरकार को सीएए भी रद्द कर देना चाहिए।

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से तीनों कृषि कानूनों की वापसी के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों से किया अपना वादा पूरा कर लिया है। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद तीनों कानून पूर्ण रूप से वापस हो जाएंगे।
कृषि कानूनों की वापसी को सही फैसला बताते हुए एआईएमआईएम सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने इसके पीछे चुनावी डर बताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नुकसान के डर से मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया है। देश में एक बड़ा समूह कह रहा है कि सीएए संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हम मांग करते हैं कि केंद्र नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को निरस्त करे।
बता दें कि रविवार को शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भी सरकार को सीएए कानून वापस लेने की मांग की थी। पार्टी की सांसद अगाथा संगमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सरकार के सामने हमने अपनी मांग रख ली है। सरकार ने कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी लेकिन आश्वासन जरूर दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story