भारत

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Sept 2022 5:18 PM IST
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हमले के मुख्य आरोपी सचिन शर्मा और उसके साथी शुभम गुर्जर समेत अन्य की जमानत रद्द कराने के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को ओवैसी की याचिका पर सुनवाई करेगा। 2022 में यूपी चुनाव के दौरान ओवैसी के काफिले पर हमला हुआ था। बता दें कि ओवैसी पर हमला करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को प्रयागराज हाईकोर्ट ने इसी साल जुलाई में जमानत दे दी थी।
AIMIM प्रमुख जब यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हापुड़ टोल प्लाजा से गुजर रहे थे तभी दोनों आरोपी शुभम और सचिन ने उन पर गोलियां बरसाईं थी। इस हमले में ओवैसी बाल-बाल बच गए थे। इसमें 3-4 गोलियां चली थीं, जिसके कार पर निशान ओवैसी ने खुद ट्वीट करके दिखाए थे।
हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दोनों आरोपी गोली चलाते नजर आ रहे थे। हमला करने वाले दोनों आरोपियों में से एक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरे आरोपी ने सरेंडर किया था। मामले में पुलिस ने 307 का मामला दर्ज किया था और अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story