भारत

AIIMS: मिल रहा था कीड़े वाला खाना! अब हुआ ये एक्शन

jantaserishta.com
30 Aug 2022 8:53 AM IST
AIIMS: मिल रहा था कीड़े वाला खाना! अब हुआ ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने खाने की खराब गुणवत्ता और सफाई की संतोषजनक स्थिति नहीं मिलने के चलते आज मंगलवार से दो हॉस्टल में एक मेस और एक कैफे को बंद करने का फैसला किया है. दरअसल, कुछ दिन पहले एम्स के रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया को पत्र लिखकर आरोप लगाया गया था कि मेस के औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में कीड़े मिले थे. इस दौरान हॉस्टल वार्डन, सुरक्षा अधिकारियों और एफएसएसएआई के एक अधिकारी की मौजूदगी में आरडीए, साइंटिस्ट्स आफ यंग सोसाइटी (SYS) और एम्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ASA) के प्रतिनिधियों ने मेस का औचक निरीक्षण किया था.

पत्र में आरोप लगाया गया था कि प्रशासन ने एक घंटे के भीतर समस्याओं का समाधान किये बिना ही मेस को फिर से खोल दिया. इस पत्र में आरडीए ने साफ-सफाई की स्थिति और खाने की खराब गुणवत्ता जैसे सड़ी हुई सब्जियां, फंगस और फ्रीजर में घूम रही चींटियां, बर्तन साफ करने वाले इलाके में जिंदा चूहे, आटा भंडारण क्षेत्र में छिपकलियां और बिना दस्तानों के काम करने वाले मेस कर्मियों के बारे में भी शिकायत की गई थी.
आरडीए ने पत्र में उल्लेख किया, "अनियमितताएं इतनी गंभीर थीं कि उपस्थित सभी लोगों ने तर्क दिया कि अगर यह गड़बड़ी जारी रही तो यह एक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है."
इसके बाद एम्स के स्टोर अधिकारी (हॉस्टल) ने 27 अगस्त को एक आदेश में कहा, "खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न मेसों के औचक निरीक्षण के दौरान लगाए गए आरोपों के मद्देनजर मंगलवार की सुबह से हॉस्टल 7 में मेस और हॉस्टल 5 में कैफे को बंद करने का निर्णय लिया है."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story