भारत

AIIMS की ओपीडी सेवाएं होगी बंद, प्रशासन ने इस वजह से लिया निर्णय

jantaserishta.com
22 Jan 2022 8:38 PM IST
AIIMS की ओपीडी सेवाएं होगी बंद, प्रशासन ने इस वजह से लिया निर्णय
x
पढ़े पूरी खबर

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंदओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत फोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। एम्स की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह बहाल रहेंगी।

कोरोना की तीसरी लहर के बीच एम्स प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।
एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया कि अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी। जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंसर ग्रसित पुराने मरीजों को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया सामान्य मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत चिकित्सकीय परामर्श की सीधा मिलेगी। चिकित्सकीय परामर्श के लिए मरीज टेलिमेडिसिन सेवा के फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। एम्स प्रशासन ने लोगों से मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन आदि कोविड नियमों के पालन की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story