भारत

AIIMS OPD: मरीजों को बड़ी राहत, दिल्ली एम्स से आया ये अपडेट

jantaserishta.com
2 Oct 2022 4:31 PM IST
AIIMS OPD: मरीजों को बड़ी राहत, दिल्ली एम्स से आया ये अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल में देश भर से लोग इलाज कराने आते हैं. ऐसी कोई बीमारी नहीं, जिसके इलाज की सुविधा यहां ना हो. ऐसे में यहां के कैंसर डिपार्टमेंट ने मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए OPD Registration की टाइमिंग बदल दी है. यानी अगर कोई मरीज यहां के कैंसर विभाग में डॉक्टर को दिखाना चाहता है तो पर्चा बनवाने का समय अब बदल गया है.
दिल्ली एम्स के कैंसर विभाग में मरीजों का पर्चा अब सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बनेगा. पर्चा हफ्ते के सभी कार्य दिवस (सोमवार से शनिवार) तक बनेगा. वहीं दिल्ली एम्स सुनिश्चित करेगा कि किसी भी मरीज को बिना परामर्श वापस ना भेजा जाए.
दिल्ली एम्स में डॉ. बी. आर.ए. इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल है. नए आदेश के मुताबिक सिर्फ पर्चा बनने के समय में ही बदलाव नहीं हुआ है. बल्कि मरीजों को अतिरिक्त सुविधा देने का भी प्रबंध किया गया है. जहां एक तरफ पर्चा बनने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, वहीं मरीजों को कैंसर विभाग में शाम 5 बजे तक देखा भी जाएगा. मरीजों को देखने के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट का एक रेजिडेंट डॉक्टर रोटेशन के आधार पर क्लीनिक में मौजूद रहेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story