भारत

एम्स के डॉक्टर ने महिला सहयोगी से किया रेप, घर पर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
15 Oct 2021 6:54 AM IST
एम्स के डॉक्टर ने महिला सहयोगी से किया रेप, घर पर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
x
बड़ी खबर

दिल्ली में एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने अपनी सहयोगी को ही हवस का शिकार बना डाला. यह वारदात आरोपी डॉक्टर ने अपने घर में ही अंजाम दी. जहां उसने अपनी सहयोगी को पार्टी के लिए बुलाया था.

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र में रहने वाले एम्स अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बीती 10 अक्टूबर को अपने घर में पार्टी रखी थी. वहां उसने अपनी एक महिला सहयोगी को भी बुलाया था. आरोप है कि डॉक्टर ने वहां महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया. जिसकी शिकायत पीड़िता ने खुद थाने जाकर दर्ज कराई. अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. हालांकि अभी तक इस मामले में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story