
x
पणजी: गोवा की एक स्थानीय अदालत ने दो महिला खिलाड़ियों पर शारीरिक हमला करने के आरोप में गिरफ्तार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को रविवार को जमानत दे दी।
पुलिस इंस्पेक्टर निखिल पालेकर ने आईएएनएस को बताया कि शर्मा को अदालत में पेश किया गया और उन्हें बिना शर्त जमानत दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने शनिवार को कहा था कि खाद फुटबॉल क्लब की खिलाड़ी फुटबॉल लीग में भाग लेने के लिए गोवा आयी थी और दोनों लड़कियों ने शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी।
उन्होंने कहा, "उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति ने उन पर शारीरिक हमला किया और दुर्व्यवहार किया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, एक प्राथमिकी दर्ज की गई।" हालांकि, टीम की अन्य महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का समूह शनिवार रात मापुसा पुलिस स्टेशन में इकट्ठा हुआ और कहा कि शर्मा के खिलाफ आरोप निराधार हैं।
शर्मा के समर्थन में सामने आईं महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने कहा, "शिकायतकर्ताओं में से एक रात करीब 11 बजे कुछ चीजें खरीदने के लिए होटल के कमरे से बाहर गई थी और जब वह वापस लौटी, तो शर्मा ने उससे सवाल किया कि वह एक अनजान शहर में देर रात बाहर क्यों गई थी। उस पर शिकायतकर्ता ने मुद्दा बना दिया।" शर्मा के समर्थन में पुलिस स्टेशन में एकत्र हुई लड़कियों ने संवाददाताओं से कहा, "हम पिछले दस वर्षों से सर (दीपक शर्मा) से जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें कभी दुर्व्यवहार करते नहीं देखा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





