भारत

एड्स संक्रमित चाची का कारनामा: बच्चे का जीवन खराब करने की नीयत से बनाए शारीरिक संबंध, फिर...

jantaserishta.com
5 April 2022 11:27 AM IST
एड्स संक्रमित चाची का कारनामा: बच्चे का जीवन खराब करने की नीयत से बनाए शारीरिक संबंध, फिर...
x
रिश्तों को तार-तार करने देने वाला मामला सामने आया है.

देहरादून: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रिश्तों को तार-तार करने देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 23 साल की महिला ने अपने जेठ के नाबालिग बेटे को बहला फुसला कर उसके साथ यौन संबंध बनाए. बात सिर्फ इतनी नहीं है, महिला ने शारीरिक संबंध भी एक साजिश के तहत बनाए.

दरअसल, यह महिला एचआईवी पॉजिटिव है. वो अपने जेठ के 15 साल के बेटे को भी एड्स से संक्रमित करना चाहती थी. इसलिए उसने शारीरिक संबंध बनाए. इस महिला का पति भी एड्स से संक्रमित था. लंबे समय तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी.
जब लड़के को यह पता चला कि चाची एचआईवी पाजिटिव है तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. उसने अपने परिवारवालों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी महिला अपने गांव पीलीभीत, पूरनपुर गई थी. जहां पीड़िता लड़का पहले से ही मौजूद था. महिला ने लड़के को अपने झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बना लिए. कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप आया तो महिला (चाची ) ने फिर उसके साथ संबंध बना लिए. बाद में उसे चाची के HIV पाजिटिव होने का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. लड़के के परिजनों का कहना है कि महिला ने बच्चे का जीवन खराब करने की नीयत से संबंध बनाए हैं. पुलिस ने लड़के मेडिकल कराने के बाद पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story