Top News

AICC और जयपुर में कांग्रेस की बैठक जारी

Nil dhankar
5 Dec 2023 1:01 PM IST
AICC और जयपुर में कांग्रेस की बैठक जारी
x

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे है। वही जयपुर में राजस्थान कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की सीएलपी बैठक चल रही है।

#WATCH राजस्थान: जयपुर में राजस्थान कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की सीएलपी बैठक चल रही है। pic.twitter.com/M0UVBA6s3X

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2023

सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक बड़े आदिवासी नेता विधायक दल के नेता बनना चाहते है।दिल्ली में भी उनकी काफ़ी मज़बूत पकड़ मानी जाती है।राज्य के दिग्गज नाराज़ नेताओं को भी साधने की कोशिश में जुटे हैं।

कांग्रेस पार्टी की एक पुरानी संस्कृति है।जब भी कोई मुख्यमंत्री या बड़ा नेता हारता है को कांग्रेस नेतृत्व उसे दिल्ली में महासचिव के पद से नवाजता रहा है। अब की बार भी तीन बड़े नेता हारे हैं।नज़र बनाए रखिए और देखिए कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का होता है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसकी होती है !

Next Story