भारत
AIADMK लड़ेगी कर्नाटक चुनाव, पुलिकेशी नगर से अनबरसन को मैदान में उतारा
jantaserishta.com
19 April 2023 2:00 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| अन्नाद्रमुक महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि वह राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
पार्टी ने डी. अनबरसन को पुलिकेशी नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा नेता मुरली भी इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
2018 में, पुलिकेशी नगर सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एस. अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने जीत हासिल की थी, जिन्होंने जनता दल (सेक्युलर) के नेता बी. प्रसन्ना कुमार को 81,626 मतों के अंतर से हराया था।
2018 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक ने तीन उम्मीदवार उतारे थे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
Tagsअन्नाद्रमुककर्नाटक चुनावपुलिकेशी नगरके. पलानीस्वामीAIADMKKarnataka ElectionPulikeshi NagarK. Palaniswami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





