भारत

AIADMK नेता ने कहा, बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं

jantaserishta.com
28 Sept 2023 12:23 PM IST
AIADMK नेता ने कहा, बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं
x
चेन्नई: अन्नाद्रमुक के उप समन्वयक और पूर्व मंत्री के.पी. मुनुसामी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के एनडीए में वापस जाने या बीजेपी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है। मुनुसामी कृष्णागिरी में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे और उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मध्यस्थता करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को काम सौंपा है।
उन्होंने कहा, 'पीएम उम्मीदवार को आगे कर लोकसभा चुनाव का सामना करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे मालिक तमिलनाडु के मतदाता हैं।' पूर्व मंत्री, जो एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) के करीबी हैं, ने कहा कि पार्टी एक नया गठबंधन बनाएगी और लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने भी प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार पेश नहीं किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अन्नाद्रमुक ने दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला किया था और इसलिए, भाजपा में वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है। हालांकि, एआईएडीएमके के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वास्तव में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांचीपुरम के एक पुजारी के साथ एआईएडीएमके और भाजपा के बीच तालमेल के लिए पर्दे के पीछे चर्चा हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story