भारत

एआई समिट प्रदर्शन मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने रिहाई तक उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेजा

jantaserishta.com
28 Feb 2026 5:42 PM IST
एआई समिट प्रदर्शन मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने रिहाई तक उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेजा
x
नई दिल्ली: एआई समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने जमानत के लिए दिए गए डाक्यूमेंट और जमानती के वेरिफिकेशन का आदेश दिया। रविवार को वेरिफिकेशन के बाद कोर्ट उदय भानु की रिहाई का आदेश जारी करेगी।
पुलिस ने कहा कि 13 आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है इसलिए कल वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो पाएगा और समय चाहिए। इसके बाद उदयभानु चिब के वेरिफिकेशन होने तक अंतरिम रिहाई की मांग कोर्ट ने ठुकरा दी।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को उस वक्त बड़ी राहत मिली, जब, एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन मामले में देर रात पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को रात में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उदय भानु चिब को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने देर रात कोर्ट में उदय भानु चिब की पुलिस कस्टडी रिमांड को 7 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए अर्जी दायर की। साथ ही मामले के दो अन्य आरोपियों की रिमांड के लिए भी अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की। कोर्ट ने उदय भानु चिब की रिमांड बढ़ाने की दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की अपील को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि क्राइम ब्रांच रिमांड बढ़ाने की जरूरत के पर्याप्त कारण नहीं बता पाई। कोर्ट ने जमानत देते हुए उदय भानु चिब को पासपोर्ट कोर्ट में जमा करवाने का आदेश दिया है। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कोर्ट के सामने सरेंडर करने का भी आदेश दिया गया।
कोर्ट के आदेश के बाद यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सत्यमेव जयते। उदय भानु चिब को जमानत मिली। आधी रात में जब देश सो रहा था, न्याय पालिका दिल्ली क्राइम ब्रांच की हर साजिश को नाकाम कर रही थी। आधी रात में पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उदय भानु चिब की 7 दिनों की रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी, जिसे न्यायपालिका ने नकारते हुए उदय भानु चिब को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story