भारत

240 लोगों को लेकर हंगरी से दिल्ली पहुंचा AI का विमान, ऑपरेशन गंगा के तहत 6वीं फ्लाइट आई

jantaserishta.com
28 Feb 2022 8:46 PM IST
240 लोगों को लेकर हंगरी से दिल्ली पहुंचा AI का विमान, ऑपरेशन गंगा के तहत 6वीं फ्लाइट आई
x
पढ़े पूरी खबर

रूस-यूक्रेन के बीच आज जंग का 5वां दिन है. ऐसे में वहां से लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसी क्रम में सोमवार को ऑपरेशन गंगा के तहत 6वीं फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची. बता दें कि Air India की फ्लाइट AI1940 से 240 स्टूडेंट्स को यूक्रेन से नई दिल्ली लाया गया है.

182 भारतीयों को लाएगी एक फ्लाइट सुबह पहुंचेगी
बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत ही एयर इंडिया की एक फ्लाइट एक्सप्रेस IX 1201 सोमवार को दोपहर 1:50 बजे मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट के लिए रवाना हुई. ये फ्लाइट बुखारेस्ट में स्थानीय समय के अनुसार 6:15 बजे बुखारेस्ट पहुंच जाएगी. इस विमान में 182 लोगों को लाया जाएगा. ये फ्लाइट बुखारेस्ट से शाम 7:15 बजे उड़ान भरेगी. जो कि कल सुबह 9:30 बजे मुंबई पहुंचेंगी.
भारतीयों के लिए पोलैंड ने कही ये बात
भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ओ ने कहा कि भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानें संचालित की जा रही है. इस काम में पोलैंड भारत का पूरा सहयोग कर रहा है. साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की भी मदद करेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक बिना वीजा के पोलैंड बॉर्डर पार कर सकते हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा, 8 हजार भारतीयों को लाया गया
बता दें कि विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की लगातार कोशिश की जा रही है. वहां के हालात काफी क्रिटिकल हैं. कई जगह तो काफी खतरा है. ऐसे में हम कोशिश कर रहे हैं कि जितना जल्दी हो सके, अपने लोगों को वहां से निकाल लें. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी तक यूक्रेन से 8 हजार भारतीयों को लाया जा चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story