भारत

AI Impact Summit: दुनिया देखेगी भारत की AI पावर, भारत आ रहे 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री

jantaserishta.com
15 Feb 2026 9:50 AM IST
AI Impact Summit: दुनिया देखेगी भारत की AI पावर, भारत आ रहे 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री
x
नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली में कल से AI Impact Summit की शुरुआत होने जा रही है. ये टेक्नोलॉजी जगत का एक बड़ा इवेंट है, जिसको लेकर भारत में बड़ी तैयारी की गई है. इस इवेंट में दुनियाभर से लोग शामिल होने जा रहे हैं, जिनकी संख्या 2 लाख के करीब है. इसमें कई देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई बड़ी टेक कंपनियों के CEO भी शामिल हैं.
विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
MEA के अनुसार, यह शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों ‘People, Planet and Progress’ (लोग, पृथ्वी और प्रगति) पर आधारित है. यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाता है.
AI Impact Summit में इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय के मुताबिक AI Impact Summit राष्ट्रपतियों की लिस्ट में
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा,
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,
एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस,
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी,
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके,
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शामिल होने जा रहे हैं.
उपराष्ट्रपति के लेवल पर गुयाना के भरत जगदेव और सेशेल्स के सेबेस्टियन पिलाय प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं.
AI Impact Summit के दौरान करीब 9 देशों के प्रधानमंत्री अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान,
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे,
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच,
फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो,
स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज़,
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस,
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ,
कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव और
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम.
AI कंपनियों के CEO भी होंगे शामिल
AI Impact Summit के दौरान दुनियाभर से AI कंपनियों के CEO भी इसमें शामिल होंगे. इसमें अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई शामिल होने जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story