भारत

AI इंपेक्ट समिट आज से दिल्ली में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा

Nilmani Pal
16 Feb 2026 7:14 AM IST
AI इंपेक्ट समिट आज से दिल्ली में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
x
दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से AI Impact Summit होने जा रहा है. यह इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा. यह इवेंट नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के लीडर, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बड़ी-बड़ी AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे.

AI Impact Summit को लेकर भारत AI के प्रति अपनी ताकत और जिम्मेदारी को दिखाना चाहता है. साथ ही इस दौरान भारत AI शपथ को लेकर एक कैंपेन चलाने जा रहा है और 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लोग AI प्लेज लेंगे. इसको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा. AI Impact Summit के दौरान AI गवर्नेंस को लेकर भी चर्चा होगी. असल में AI गवर्नेंस कंपनियों को यह समझने में मदद करता है कि AI का सामान लोगों और कानूनों को कैसे प्रभावित करता है. इसमें तैयारी पर भी चर्चा होगी. इसमें भेदभाव कम करना, डेटा प्राइवेसी सिक्योरिटी, कानूनी नियमों का पालन करना आदि शामिल है.

विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में कई देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे.

Next Story