भारत
एआई कैमरे 5 मई से करेंगे काम, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना
jantaserishta.com
4 Jun 2023 5:02 PM IST

x
DEMO PIC
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल सरकार द्वारा केलट्रॉन के सहयोग से स्थापित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरे सोमवार से काम करना शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 5 जून दिन सोमवार से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य मोटर वाहन विभाग ने कुछ समय पहले केलट्रॉन के साथ मिलकर कैमरे लगाए हैं। यह कैमरे सोमवार से पूरी तक काम करना शुरू कर देंगे।
जुर्माना केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का उपयोग कर एकत्र किया जाएगा। इस बीच, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बच्चों के साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए कोई अपवाद नहीं होगा। गौरतलब है कि केरल सरकार ने घोषणा की है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों वाले दुपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





