भारत
अहमदाबाद विमान हादसा: ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने जताया दुख, बोले -देश के लिए बड़ा झटका
jantaserishta.com
13 Jun 2025 11:21 AM IST

x
झारसुगुड़ा: ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
मंत्री पुजारी ने अपने बयान में कहा, "यह एक अत्यंत दुखद घटना है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। यह हादसा न केवल यात्रियों के लिए, बल्कि नीचे मौजूद लोगों के लिए भी त्रासदी बन गया, जहां विमान एक मेडिकल छात्रावास पर गिरा। मैं सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे इस अपार क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
पुजारी ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "उड़ान भरने के सात मिनट के भीतर ही यह हादसा हो गया। विमान में 1 लाख 7 हजार लीटर ईंधन था, जिसके कारण नीचे गिरने पर विस्फोट हुआ और कोई बचने की उम्मीद नहीं बची। आखिर ऐसा क्यों हुआ? इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।"
उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पुजारी ने कहा, "यह हादसा पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं कि जांच से सच्चाई सामने आएगी।" उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित राहत और बचाव कार्यों को सुनिश्चित करने की भी अपील की।"
इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की जान चली गई। लंदन जा रही इस उड़ान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में केवल एक यात्री विश्वास कुमार रमेश जीवित बचे, जो सीट 11ए पर बैठे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





