भारत
विमान हादसा: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात
jantaserishta.com
13 Jun 2025 12:00 PM IST

x
बेटी को अचानक घर आया देख जो परिवार बेहद खुश था, अब उसी घर में मातम पसरा है.
गांधीनगर: अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात की रहने वाली दीपांशी की भी दर्दनाक मौत हुई है। गांधीनगर के सरगासन स्थित स्वागत फ्लेमिंगो सोसायटी में रहने वाली दीपांशी भदौरिया लंदन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं और एक महीने पहले अपने पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देने भारत आई थीं।
दीपांशी गुरुवार को लंदन लौट रही थीं, लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई और इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। दीपांशी के पिता केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। बेटी को अचानक घर आया देख जो परिवार बेहद खुश था, अब उसी घर में मातम पसरा है।
एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर दोपहर 01.38 बजे विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। कुछ मिनट बाद ही ये विमान एक बिल्डिंग से टकराया और उसमें आग लग गई।
विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में बचने वाले एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हुआ है। उनके अलावा मरने वालों में यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई शामिल थे।
इस दुर्घटना में बचने वाले एकमात्र व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश ने मीडिया से बातचीत में कहा, "कुछ समझ नहीं आया। मैं जहां गिरा था, वो प्लेन के बाहर नीचे की तरफ का हिस्सा था। जैसे ही प्लेन गिरा, मेरी साइड स्पेस था और मेरी साइड का गेट टूट गया, जिससे मैं निकला। मुझे नहीं पता मैं कैसे बच गया। जब आग लगी तो मेरा बायां हाथ जल गया था।" अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार रमेश का कहना है कि लोग बहुत सपोर्ट कर रहे हैं।
Tagsअहमदाबाद विमान हादसाविमान हादसाएअर इंडिया प्लेन क्रैशAhmedabad plane crashplane accidentAir India plane crash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





