भारत

अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश LIVE वीडियो, 242 लोग थे सवार, देखें jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
12 Jun 2025 2:47 PM IST
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश LIVE वीडियो, 242 लोग थे सवार, देखें jantaserishta.com पर
x
देखें वीडियो.

Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा हुआ. यहां एयरपोर्ट से सटे मेघानी नगर में एअर इंडिया का एक विमान टेक ऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यह इंटरनेशनल फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. हादसे के बाद हर तरफ धुएं का गुबार देखा गया है और रेस्क्यू के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं.

हादसे के बाद कई वीडियो सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है जिस मेघानी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह एक रिहायशी इलाका है और ऐसे में जान-माल की हानि होने की आशंका जताई जा रही है. एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया.
सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है. इमरजेंसी टीम की तैनाती मौके पर की गई है. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है. क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था
जानकारी के मुताबिक विमान में 240 से ज्यादा लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है. हालांकि अभी हादसे की वजह और नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल अहमदाबाद प्रशासन और दमकल विभाग एक्टिव हो गया है, ताकि ज्यादा नुकसान से बचा जा सके. बीएसफ और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null